दुल्हन के दरवाजे पर पसरा सन्नाटा। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, बक्सर। मुफस्सिल थाना अंतर्गत चौसा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को गोली मार दी है। यह घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। घटना में गम्भीर रूप से जख्मी दुल्हन का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया।
यह चौसा मल्लाह टोली की घटना है। यूपी के सुलेमानपुर से चौसा बारात आई थी। घायल दुल्हन आरती कुमारी उम्र 18 साल पिता नन्द जी मल्लाह हैं। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
पड़ोस का प्रेमी युवक फिल्मी स्टाइल में जयमाल स्टेज पर चढ़कर दुल्हन पर गोली चलाकर फरार हो गया। फरार प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगी हुआ है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।  |
|