search

3 चिराग बुझने के बाद भी नहीं बदला मंजर: रामपुर की सड़कों पर मौत से बेखौफ दौड़ रहे छात्र, प्रशासन मौन

deltin33 3 hour(s) ago views 871
  

रामपुर में बाइक पर सवार होकर जाते तीन छात्र  



संवाद सूत्र, दढियाल। सोमवार को परीक्षा देने जाते समय सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद भी पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं है। अभिभावक भी सचेत नहीं हुए हैं। हादसे के अगले दिन भी सड़कों पर कुछ बदलाव नजर नहीं आया। पूर्व की भांति ही छात्र व अन्य बिना हेलमेट व तीन-तीन सवारी के रुप में दोपहिया वाहनों से आते-जाते नजर आए।

इस तरह की दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं आई है। न तो पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया न ही ट्रैफिक पुलिस गंभीर दिखाई दी। मंगलवार को मुरादाबाद बाजपुर तथा काशीपुर मार्ग पर बिना हेलमेट और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दोपहिया वाहन पर सवार होकर स्कूली बच्चे व किशोर अवस्था के छात्र धड़ल्ले से सड़क पर घूमते दिखाई दिए।

टांडा-दढियाल समेत विभिन्न मार्गों पर कई बाइकों पर तीन तीन किशोर अवस्था के छात्र बाइक व स्कूटी चलाते दिखाई दिए। जबकि कई छात्र स्कूटी मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ते नजर आए। क्षेत्राधिकारी टांडा कीर्ति निधि आनंद का कहना है कि पुलिस स्कूलों में जाकर भी यातायात नियमों के पालन करने को छात्रों को जागरूक किया जाएगा ताकि छात्र स्वयं इस पर ध्यान दे सकें।

पुलिस समय-समय पर सड़कों पर चेकिंग भी करती है। उसका उद्देश्य भी दोपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना होता है ताकि हादसों में कमी आ सके। इसी तरह रामपुर नगर में भी विभिन्न मार्गों पर दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन छात्र बिना हेलमेट के नजर आए।
तीन छात्रों की मौत के मामले में अभी तक दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

सड़क हादसे में मृत तीन छात्रों में से दढियाल क्षेत्र के दोनों छात्राें का सोमवार की रात गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वजन का करुण रुदन सुनकर लोगों की भी आंखें भर आईं। हालांकि हादसे की प्राथमिकी दूसरे दिन भी दर्ज नहीं हो सकी है।

सोमवार को सनराइज इंटर कालेज में बाइक से हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा देने गए चार छात्रों को सरकथल गांव के पास एक इंटर कालेज के सामने ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी। जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो छात्र नगर के ही रहने वाले थे। जबकि, एक छात्र मुरादाबाद का रहने वाला था।

पोस्टमार्टम के बाद मनु चौहान और विनय शर्मा के शव सोमवार को देर शाम नगर में पहुंचे तो स्वजन का करुण रुदन किसी ने देखा नहीं जा रहा था। दोंनों मृतकों का सोमवार की देर रात गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कोसी नदी घाट शमशान घाट पर किया गया। मृतक मनु चौहान को पिता अमित चौहान तथा मृतक विनय शर्मा को बड़े भाई दक्ष शर्मा ने मुखाग्नि दी।

तीसरे मृतक छात्र अरुण सैनी का अंतिम संस्कार थाना मझोला लाइनपार मुरादाबाद में गमगीन माहौल में किया गया। पुलिस मौजूद रही। वहीं, घटना को 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। थाना टांडा प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि पीड़ित से बात हुई है वह तहरीर लेकर थाना पहुंच रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें- करोड़ों का बजट ठिकाने लगा, पर सड़क से नहीं हटे \“कातिल पेड़\“! बरेली-रामपुर रोड की ये तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476393