search

लुधियाना में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जान से मारने की धमकी: कनाडा-अमेरिका में रह रहे हैं पीड़ित, 3 युवकों पर FIR दर्ज

deltin33 Yesterday 23:26 views 598
  

इंस्टाग्राम लाइव पर दी जान से मारने की धमकी (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में इंस्टाग्राम पर लाइव होकर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए बयानों में गांव माजरी निवासी इकबाल सिंह ने बताया कि उनके ही गांव के मनप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे हरदीप सिंह से मारपीट कर उसकी टांगें तोड़ दी। इस संबंध में उन्होंने थाना दाखा में मनप्रीत सिंह व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

इसके बाद उसका बेटा हरदीप सिंह कनाडा चला गया। अब मनप्रीत सिंह अपने साथियों वरिंदर सिंह (निवासी- बुजगर) और जसनदीप सिंह (निवासी- मलक जगराओं) के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव होकर हरदीप सिंह व उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह (निवासी- अमेरिका) को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476351