search

होली स्पेशल ट्रेनें : कोलकाता, लालकुआं, डानकुनी और पटना के लिए, कन्फर्म टिकट सुविधा

LHC0088 Yesterday 23:26 views 821
  

होली स्पेशल ट्रेनें: कोलकाता-लालकुआं और डानकुनी-पटना के बीच अतिरिक्त फेरे



संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। भारी यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता से लालकुआं और डानकुनी से पटना के बीच विशेष होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। आसनसोल पीआरओ के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से बिहार, बंगाल और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
कोलकाता–लालकुआं स्पेशल (05059/05060)

  • कोलकाता और लालकुआं के बीच कुल चार फेरे चलेंगे।
  • लालकुआं से कोलकाता (05060): यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी। दोपहर 01:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
  • कोलकाता से लालकुआं (05059): 7 मार्च से 28 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी। सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 03:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
  • प्रमुख ठहराव: दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह।

डानकुनी–पटना स्पेशल (03035/03036)

  • बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए डानकुनी और पटना के बीच दो फेरे चलाए जाएंगे।
  • डानकुनी से पटना (03035): 27 फरवरी और 4 मार्च को चलेगी। रात 12:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 02:45 बजे पटना पहुंचेगी।
  • पटना से डानकुनी (03036): 27 फरवरी और 4 मार्च को शाम 04:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
  • प्रमुख ठहराव: दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह।

यात्री सुविधाओं का ध्यान

इन दोनों विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित कोच लगाए गए हैं। रेलवे का उद्देश्य है कि रंगों के इस पर्व पर लोग अपने परिवार के साथ बिना किसी परेशानी के खुशियां मना सकें। यात्री अपनी सुविधा अनुसार आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने कहा है कि लोग जल्दी बुकिंग कर लें, ताकि होली के लिए सीट की कमी न रहे। होली में यात्र‍ियों को काफी राहत म‍िलेेेेगी।।    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165259