जागरण संवाददाता, धनबाद। भोपाल से धनबाद के लिए मंगलवार की शाम दुल्हन की तरह सज धज कर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन चली। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मौजूद रहे। रेलमंत्री वर्चुअली जुड़े।
बुधवार की शाम ट्रेन धनबाद आएगी और रात 11 बजे स्पेशल बन कर भोपाल के लिए रवाना होगी। भोपाल से धनबाद आनेवाली ट्रेन का डाल्टनगंज, चंद्रपुरा और धनबाद में स्वागत होगा। स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
धनबाद स्टेशन पर सांसद ढुलू व विधायक करेंगे स्वागत
धनबाद स्टेशन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में सांसद ढुलू महतो व स्थानीय विधायक राज सिन्हा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सप्ताह में तीन चलने वाली धनबाद से भोपाल की नियमित ट्रेन एक मार्च तथा भोपाल से धनबाद के लिए 28 फरवरी से चलेगी। होली से पहले मध्य प्रदेश से लौटने के लिए यात्रियों को नई ट्रेन मिल जाएगी।
माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी द्वारा भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। #RailInfra4MadhyaPradesh pic.twitter.com/W8PhUJO7fv— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 24, 2026  |
|