search

गिरिडीह गोलीकांड: चुनाव फायरिंग का आरोपी शिवम श्रीवास्तव अंडाल एयरपोर्ट से दबोचा गया

deltin33 Yesterday 22:56 views 689
  

पुलिस की गिरफ्त में शिवम श्रीवास्तव।  



जागरण संवाददाता, गिरिडीह/दुर्गापुर। झारखंड के गिरिडीह जिले में चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना में फरार आरोपित शिवम श्रीवास्तव को पुलिस ने आखिरकार मंगलवार शाम अंडाल एयरपोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आसनसोल नंबर की एक कार और उसके चालक को भी हिरासत में लिया है।

सोमवार को गिरिडीह में चुनावी माहौल के बीच हुई फायरिंग के बाद से ही पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। पीछा करने के दौरान गुप्त सूचना मिली कि वह काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट (अंडाल एयरपोर्ट) परिसर से फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस ने अंडाल थाना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट परिसर में छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया गया।

फिलहाल गिरिडीह और अंडाल पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपित को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए गिरिडीह लाया जाएगा। गिरिडीह से आए सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित को उसके चालक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पचंबा क्षेत्र के भंडारीडीह आजाद नगर में गोलीकांड में दो लोगों के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी भंडारीडीह में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सह सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी महेश भगत के आवेदन पर पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध पचंबा थाने में दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आजाद नगर भंडारीडीह में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद शाम में शिवम आजाद व अन्य अज्ञात लोगों ने पिस्टल से गोली मारकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को गिरिडीह से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

गोली लगने से घायल लोगों के स्वजनों में आक्रोश है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिवम आजाद पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। जिला प्रशासन की ओर से उसे कुछ माह के लिए तड़ीपार भी किया गया था। तड़ीपार की अवधि समाप्त होने के बाद वह गिरिडीह शहर के झिंझरी मोहल्ला स्थित अपने घर में रह रहा था। हालांकि इस घटना के बाद वह फरार हो गया। इस चुनाव में उसकी मां वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार थी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476360