search

मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक दृश्य : बच्चियों की गोद में पड़ी गर्भवती मां की लाश, स्वजन घंटों बाद पहुंचे

LHC0088 Yesterday 21:26 views 543
  

मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर मासूमों के सामने मां की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच तेज



संवाद सहयोगी, मधेपुरा। दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्लेटफार्म संख्या दो पर एक बेंच पर 25 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला के पास उसकी दो मासूम बेटियां बैठी थीं, जो रो रही थीं। दोनों बच्चियों की उम्र पांच वर्ष से कम बताई जा रही है। प्रारंभ में किसी को घटना की जानकारी नहीं थी। लोगों ने पास जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद सहरसा जीआरपी को सूचना दी गई।
सुबह तक लोगों को नहीं हुआ संदेह

सुबह यात्रियों की आवाजाही के दौरान लोगों ने समझा कि महिला अपनी बच्ची की गोद में सिर रखकर आराम कर रही है। काफी देर तक एक ही स्थिति में रहने और बच्चियों के रोने पर संदेह हुआ। जब पास जाकर जांच की गई तो महिला अचेत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में बच्चियों ने अपना घर जीतापुर बताया। उन्होंने अपनी मां का नाम काजल और पिता का नाम मु. मुर्शीद बताया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बच्चियों को संभाला और उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था कराई।
पिता पर सवाल, बच्चियों ने दी जानकारी

बच्चियों ने बताया कि सुबह उनके पिता उन्हें स्टेशन तक छोड़कर चले गए। हालांकि पुलिस ने बच्चियों के बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस जानकारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना की सूचना मृतका के स्वजनों को दी गई, लेकिन उनके पहुंचने में काफी समय लग गया। इस दौरान दोनों बच्चियां प्लेटफार्म पर ही रहीं। मां की स्थिति से अनजान वे कभी खेलतीं तो कभी पास बैठ जातीं।
गर्भवती थी महिला, जांच में जुटी जीआरपी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका दो बच्चों की मां थी और गर्भवती भी बताई जा रही है। ऐसे में मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर सहरसा से जीआरपी इंस्पेक्टर दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरपीएफ से सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
गले पर निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

महिला के गले पर निशान पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका की दूर की रिश्तेदार शकीला खातून भी स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक स्तर पर कुछ विवाद की बात पहले सामने आई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
स्वजनों के देर से पहुंचने पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि मृतका का घर जीतापुर में है, जो मधेपुरा स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद सूचना मिलने के बाद भी स्वजनों के देर से पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165253