search

MP के ग्रामीण क्षेत्रों में अब समय पर पहुंचेंगे डॉक्टर, मोबिलिटी सपोर्ट वाहनों से इलाज व टीकाकरण की भी बढ़ेगी रफ्तार

cy520520 Yesterday 20:58 views 798
  

गांव में चिकित्सक (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण व दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए राज्य का स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश अब \“मोबिलिटी सपोर्ट वाहन\“ व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य डॉक्टरों, अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ को फील्ड ड्यूटी के दौरान सुगम और समयबद्ध आवागमन उपलब्ध कराना है।
फील्ड ड्यूटी में नहीं आएगी बाधा

अक्सर वाहन की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण, टीकाकरण अभियान और स्वास्थ्य शिविर प्रभावित हो जाते हैं। नई व्यवस्था के तहत अब स्वास्थ्यकर्मियों को सरकारी वाहन की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। मोबिलिटी सपोर्ट वाहन क्षेत्रीय भ्रमण, विशेष टीकाकरण अभियान और दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इससे जमीनी स्तर पर संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की मॉनिटरिंग मजबूत होगी और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- MP में किसानों को बड़ी सौगात : मोहन कैबिनेट ने दी 10,500 करोड़ की कृषक कल्याण योजनाओं को मंजूरी
दवाओं और वैक्सीन का होगा त्वरित परिवहन

इन वाहनों का उपयोग केवल स्टाफ के आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर जीवनरक्षक दवाओं और वैक्सीन की आपूर्ति के लिए भी इन्हें तैनात किया जाएगा। आपात स्थिति में कम मात्रा में जरूरी दवाएं या टीकों की खेप एक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे केंद्र तक बिना देरी पहुंचाई जा सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना आसान होगा।


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर मानिटरिंग जरूरी है। मोबिलिटी सपोर्ट वाहनों से हमारा स्टाफ और डाक्टर बिना बाधा के फील्ड ड्यूटी कर सकेंगे। इससे न केवल टीकाकरण अभियानों में तेजी आएगी, बल्कि दवाओं की उपलब्धता भी समय पर सुनिश्चित की जा सकेगी।
- डा. नीरा चौधरी, क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162846