search

दिल्ली विश्वविद्यालय ने गठित की जांच समिति, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान के सुरक्षाकर्मियों पर हंगामे का आरोप

Chikheang 2 hour(s) ago views 132
  

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ से जुड़ा विवाद। (वीडियो ग्रैब)



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ से जुड़े विवाद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

ग्वायर हाल हॉस्टल के निवासियों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो सोमवार रात हुए उस घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन मान से जुड़े निजी सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ हॉस्टल में दाखिल हुए और छात्रों को धमकाया।

ग्वायर हाल हॉस्टल के निवासियों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित समिति की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्राक्टर प्रो. मनोज कुमार कर रहे हैं और इसमें पुरुष हॉस्टल के वार्डन सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

हॉस्टल प्रशासन द्वारा प्राक्टर कार्यालय को भेजी शिकायत में कहा गया है कि छात्रसंघ पदाधिकारी और उनके साथी हॉस्टल में अनधिकृत रूप से रह रहे हैं और बार-बार व्यवधान पैदा कर रहे हैं।
कानूनी कार्रवाई की जाएगी

प्रशासन ने संबंधित कमरों को तुरंत खाली करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न होने पर कमरे सील कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 24 फरवरी शाम 5:30 बजे तक की समय-सीमा तय की गई थी।

निवासियों का आरोप है कि अध्यक्ष आर्यन मान, उपाध्यक्ष राहुल झांसला यादव और सचिव कुणाल चौधरी बिधूड़ी हॉस्टल में रह रहे हैं। छात्रों का कहना है कि मान के साथ आए कुछ लोग बिना कूपन मेस में खाना खा रहे थे। सोमवार रात कूपन को लेकर मेस कर्मचारी और उनके साथियों के बीच बहस हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गई।
छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

आरोप है कि इस दौरान कूपन बुकलेट उठा ली गई, जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रों को नारेबाजी करते देखा गया। हालांकि, आर्यन मान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामूली बहस थी और उनके सुरक्षाकर्मी किसी झड़प में शामिल नहीं थे।

उन्होंने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों को कुलपति की अनुमति से कमरे आवंटित हैं और वे वैध रूप से वहीं रह रहे हैं। उनके अनुसार, सुरक्षाकर्मी हॉस्टल के अंदर नहीं ठहरते, बल्कि वाहन में रहते हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।

यह भी पढ़ें- डूसू संयुक्त सचिव का निलंबन समय से पहले समाप्त, दिल्ली विश्वविद्यालय ने बहाल किया पद

वहीं, दूसरी ओर हॉस्टल प्रशासन ने अपने पत्र में ठहराव को अनधिकृत बताते हुए सख्त रुख अपनाया है। प्राक्टर कार्यालय का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रित है और मामले को शांत करा दिया गया है, लेकिन हथियार दिखाने के आरोप सहित सभी बिंदुओं की जांच समिति करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167345