search

गुरदासपुर पुलिस चौकी हत्याकांड: आरोपियों की हो गई पहचान, पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

cy520520 2 hour(s) ago views 657
  

गुरदासपुर पुलिस हत्याकांड मामले में आरोपियों की हुई पहचान (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह (गांव- आदियां), इंद्रजीत सिंह (गांव- आदियां) और दिलावर सिंह (गांव- आलीनंगल) के रूप में हुई है। पुलिस ने दिलावर सिंह को काबू कर लिया है, जिससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

ये भी बताया गया है कि पहले दिलावर को हिरासत में लिया गया, जिसने अन्य दोनों आरोपियों के नाम बताए हैं। आदियां के दोनों युवक अभी फरार है। हालांकि, उनके कुछ परिवारिक सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, इस मामले की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर दूर, दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में होमगार्ड जवान अशोक कुमार (अखलासपुर के रहने वाले) और ASI गुरनाम सिंह (गादड़ियां के रहने वाले) शामिल हैं। दोनों आदियां पोस्ट पर बने चेकपॉइंट पर तैनात थे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162814