search

अखि‍लेश ने अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अहंकारी कभी सनातनी नहीं हो सकता

Chikheang 2026-2-24 20:27:58 views 1253
  

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा पर हमले जारी हैं। मंगलवार को सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा कि अहंकारी कभी सनातनी नहीं हो सकता है। शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का ये प्रवचन-कथन सभी के लिए दिशा निर्देशक एवं मार्ग निर्धारक है कि ‘नेता वही जिसमें नीति हो और नीति उसी में होती है, जिसमें नैतिकता होती है।’

सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि शंकराचार्य की ये बातें हर दंभी-घमंडी को सुननी और अंगीकृत करनी चाहिए, पर अभिमानी सुनते नहीं हैं, इसीलिए उनका पतन-अंत होता ही है, क्योंकि अभिमान के नहीं होते कान! धर्म तथा अहंकार’ की लड़ाई ही महाकाव्यों का मूल विषय रहा है और अंहकार का अंततः अंत होता है।

एक अन्य पोस्ट में सपा प्रमुख ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठाते हुए लिखा कि ये नोटबंदी के बाद भाजपा सरकार का वोटबंदी अभियान है। भाजपा की नीयत तब भी खराब थी और अब भी खराब है। पहले तो सिर्फ मुसलमानों को कागज के लिए परेशान किया जाता था, अब तो हिंदु़ओं को भी नोटिस पर नोटिस जा रहे हैं। ये पीडीए का वोट काटने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है।

यह भी पढ़ें- \“राहुल की मोहब्बत की दुकान में बिक रहा देश विरोधी सामान\“, ब्रजेश पाठक बोले- गिर चुका है कांग्रेस की राजनीति का स्तर   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244