search

नकाबपोश युवक ने युवती पर पेट्रोल फेंककर लगाई आग, हालत गांभीर; एक माह बाद लड़की की होने वाली थी शादी

Chikheang Yesterday 19:26 views 698
  



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कायमगंज के गांव जिजपुरा निवासी महेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री नीलम मंगलवार दोपहर को 2 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर मवेशी वाले घेर में किसी काम से गई थी। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक ने उस पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।  

इससे युवती झुलस गई। उसकी चीखपुकार पर जब तक स्वजन वहां पहुंचते तब तक वह 95 प्रतिशत जल चुकी थी। उसे दोपहर में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को पेट्रोल छिड़ककर जलाया फिर खुद को किया आग के हवाले, प्रेमी की मौत; प्रेमिका गंभीर

वहां से आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर किया गया है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकला। स्वजन ने बताया कि युवती की एक महीने बाद विवाह होना तय था।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167359