search

कानपुर रेलवे स्टेशन से चोरी की गई दो साल की मासूम टूंडला से बरामद, आराेपी धर दबोचा

LHC0088 2026-2-24 18:27:18 views 1017
  

टूंडला रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ पकड़ा गया आरोपी।



संस, जागरण. टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर स्टेशन पर मां के साथ सो रही दो साल की मासूम का सोमवार रात एक युवक ने अपहरण कर लिया। उसे ट्रेन से लेकर दिल्ली जा रहा था। तभी टूंडला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया।  

गांव रनिया थाना गजनेर, रायपुर निवासी चंदा पांडेय सोमवार रात कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर 10 वर्ष के बेटे पंकज और दो वर्षीय बेटी सीता के साथ सो रही थी।

रात आठ बजे सोते समय एक युवक उसके पास गया और उसकी दो साल की मासू्म को अपने साथ ले गया। युवक बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस में दिल्ली जाने को सवार हो गया। रात करीब सवा नौ बजे बेटी को न पाकर चंदा ने सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी।  

सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद युवक ट्रेन में सवार होता दिख गया। जिसके बाद सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी टूंडला ने ट्रेन के आने पर उसकी तलाशी ली।

पुलिस ने ट्रेन के सामान्य कोच से आरोपित युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। सूचना पर कानपुर पुलिस भी टूंडला आ गई। थानाध्यक्ष मोनू आर्य ने बताया कि मासूम को चार घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया है।

आरोपित ने अपना नाम राजू निवासी राजाबयोना थाना कैलिया ज़िला जालौन बताया है। आरोपित को कानपुर पुलिस अपने साथ ले गई है। आरोपित बच्ची को लेकर दिल्ली जा रहा था।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126