वाराणसी: पारिवारिक कलह से आजिज पान विक्रेता ने की आत्महत्या, वियोग में पत्नी ने खाया जहर।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिगरा थानांतर्गत सोनिया क्षेत्र में मंगलवार की शाम पान विक्रेता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जबकि, पति के वियोग में पत्नी ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के जानकारी अनुसार पान विक्रेता संदीप प्रजापति उर्फ बाबू (35) पुत्र स्वर्गीय रामदास प्रजापति का अपनी पत्नी अनीता प्रजापति से अक्सर पारिवारिक विवाद होता था जिससे खिन्न होकर संदीप प्रजापति ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
संदीप के आत्महत्या के बाद पति अनीता प्रजापति भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे इलाज हेतु मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। संदीप प्रजापति को 12 वर्ष व आठ वर्ष के दो बेटे और छह वर्ष की एक बेटी है। संदीप के इस आत्मघाती कदम से क्षेत्र में काफी लोग चर्चा कर रहे थे कि अपने मासूम बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा।  |