search

HRTC बस और कार के बीच टक्कर में 6 लोग घायल, आल्टो के उड़े परखच्चे; कांगड़ा में चामुखा रोड पर हुआ हादसा

LHC0088 3 hour(s) ago views 681
  

जिला कांगड़ा में चामुखा रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बस।  



कमलजीत, डाडासीबा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। जसवां परागपुर के तहत चामुखा रोड पर सवारियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और एक अल्टो कार एचपी 36 डी 3879 के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया

इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नादौन सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
क्या तेज रफ्तार हादसे का कारण

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद ठप रहा यातायात

हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चामुखा मेन रोड पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए और सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।  

  

यह भी पढ़ें: हिमाचल बिजली बोर्ड का कर्मचारी करंट लगने से झुलसा, कांगड़ा के सकराला में अकेले गया था लाइन सुचारू करने

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में निवेश के नाम पर 200 करोड़ रुपये का घोटाला, 5,000 एजेंटों के माध्यम से लालच देकर हुई ठगी

  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165176