search

जम्मू में घर से कुछ दूरी पर मिला दूध बेचने गए युवक का शव: परिवार में मचा कोहराम, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 3 hour(s) ago views 807
  

जम्मू में घर से कुछ दूरी पर मिला दूध बेचने गए युवक का शव



संवाददाता, बिश्नाह (जम्मू)। जम्मू के बिश्नाह इलाके में मजुआ और यांग गांवों के बीच बहने वाले नाले के किनारे एक स्थानीय युवक का शव मिला है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। मृतक युवक की पहचान यांग निवासी खालिद के बेटे शाकू के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, युवक मंगलवार सुबह रोजाना की तरह दूध बेचने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। जब उसके परिवार ने उसकी तलाश की, तो उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। लोगों ने तुरंत बिश्नाह पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167252