श्रीनगर एयरपोर्ट पर नया एकीकृत टर्मिनल बनेगा (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ₹12,236 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई, जिसमें श्रीनगर एयरपोर्ट पर नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।
इस प्रोजेक्ट पर ₹1,667 करोड़ खर्च होंगे, जिससे जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “कैबिनेट ने श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को मंजूरी दे दी है। मौजूदा टर्मिनल 20,000 स्क्वायर मीटर में फैला है। नया टर्मिनल लगभग 71,000 स्क्वायर मीटर में फैला होगा। यह प्रोजेक्ट अगले चार सालों में पूरा हो जाएगा।“
#WATCH | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “The cabinet has approved the new integrated terminal building of the Srinagar Airport... The existing terminal is spread over 20 thousand sq. meters; the new terminal will span around 71 thousand sq. meters... The project… pic.twitter.com/V52XbG2svE — ANI (@ANI) February 24, 2026  |