search

बनते ही उखड़ने लगी 35 लाख की सड़क, जेई व ठेकेदार को नोटिस

cy520520 3 hour(s) ago views 342
  



जागरण संवाददाता, महोबा। जिले के विकासखंड कबरई के ग्राम ननौरा से उरवारा तक करीब 35 लाख की लागत से निर्माण कराया जा रह है। करीब दस दिनों पहले ही इसका निर्माण शुरू हुआ। अभी 85 मीटर ही सड़क बन सकी और यह उखड़ने लगी।

रविवार को इंटरनेट मीडिया में इसका 34 सेकेंड का वीडियो प्रचलित हुआ। इसका उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। सोमवार को डिप्टी डायरेक्टर, राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति बांदा रामनरेश सोनकर ने इसका निरीक्षण किया और पूरी सड़क को उखड़वा दिया।

उन्होंने बताया कि जेई व ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। अब फिर से मानकों के सापेक्ष पूरी सड़क बनवाई जाएगी। जांच के बाद दोषियों पर पेनाल्टी की कार्रवाई भी की जाएगी।

ग्राम उरवारा के सुरेश व पंकज ने बताया कि एक इंची भी माल नहीं पड़ा है और यह सड़क 10 दिनों में ही उखड़ जाएगी। जमकर धांधली की गई। एक सप्ताह पहले ही सड़क निर्माण शुरू हुआ था।

प्रधान साधना सिंह का कहना है कि सड़क राज्य कृषि मंत्री उत्पादन परिषद द्वारा बनाई जा रही है, लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। सड़क निर्माण में उन्होंने धांधली का आरोप लगाया। करीब सौ मीटर तक सड़क बनाई गई है। गुणवत्तायुक्त सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे लंबे समय तक सड़क चल सके।

वहीं, ठेकेदार आवेश का कहना है कि काम शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई थी। जिस ठेकेदार को पेटी कांटेक्ट दिया गया था उसका रोड रोलर भी खराब हो गया। दोबारा सड़क बनाई जाएगी।

उधर काम देख रहे जेई सौरभ वर्मा का कहना है कि ठेकेदार का रोडरोलर खराब हो गया था। इसलिए इसे नहीं लगाया गया। जिससे सड़क का कुछ हिस्सा अलग हो गया। मैं छुट्टी पर चल रहा था। आगे से सही से काम कराया जाएगा।


मामला संज्ञान में आया है। मौके पर जाकर जांच की गई है। अभी जितनी सड़क बनाई गई है उसे दोबारा बनवाया जाएगा। जेई व ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जांच के बाद पेनाल्टी और अन्य कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 85 मीटर की सड़क उखड़वाई गई है। जांच में सामने आया है कि बिना धूल की सफाई किए और तारकोल डाले सड़क डाल दी गई। जिससे यह उखड़ने लगी। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-रामनरेश सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर, राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति, बांदा।
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162652