search

भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल : कुछ देर में पहुंचेंगे राहुल-खरगे, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोका

LHC0088 2026-2-24 13:27:16 views 1261
  

किसान सम्मेलन में गेहूं की बालियां लेकर पहुंचे किसान  



राज्य ब्यूरो, भोपाल। अमेरिका के साथ भारत के व्यापार समझौते के विरोध में राजधानी भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस द्वारा किसान महाचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बीच अटल पथ में होने वाले इस सम्मेलन को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे। दोनों नेता यहां दो घंटे रहेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस सम्मेलन में प्रदेशभर से 50 हजार से अधिक किसान और कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया है।

सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा समेत कई नेता पहुंच चुके हैं। सम्मेलन में कई किसान गेहूं की बालियां लेकर पहुंचे हैं। अटल पथ पर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है। विधायक प्रदेश पदाधिकारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंच पर रहेंगे। पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए हैं। बैरिकेड्स से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी अंदर जाने से रोका जा रहा है।

  

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अमेरिका में बने उत्पाद भारत में बेचने की तैयारी है, जबकि देश का किसान अभी संपन्न नहीं हुआ है। यदि कपास, दलहन और डेयरी उत्पादों में देश आत्मनिर्भर है, तो बाहर से आयात की क्या आवश्यकता है?

बुधनी से किसान पदयात्रा की तैयारी

महाचौपाल के बाद बुधनी में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा से किसान पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने सोयाबीन तेल, मक्का, इथेनाल, कपास और आयलसीड्स के उदाहरण देते हुए बताया कि शून्य प्रतिशत टैरिफ और ड्यूटी-फ्री आयात से भारतीय किसानों और घरेलू उद्योग पर गहरा आघात पड़ेगा। जिन देशों में उत्पादन होता ही नहीं, वहां से ड्यूटी-फ्री आयात होना गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126