search

Weather Update: ओडिशा के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

cy520520 4 hour(s) ago views 201
  

ओडिशा के 10 जिलों में येलो अलर्ट। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Weather Forecast ओडिशा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के दस जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में अगले तीन घंटों के भीतर हल्की से मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की ओर से यह चेतावनी सुबह 8:30 बजे जारी की गई। अलर्ट के दायरे में आने वाले जिलों में अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर, भद्रक, केंद्रपड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, मयूरभंज, केंदुझर और बालेश्वर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल सकता है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने प्रभावित जिलों के निवासियों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें।

किसान, मछुआरे और खुले में काम करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है।
तापमान में भी होगा बदलाव

बारिश और गरज-चमक के बीच मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी अहम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इससे कुछ इलाकों में उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर

मौसम की इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। फिलहाल, ओडिशा में मौसम की यह गतिविधि अस्थायी बताई जा रही है, लेकिन एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- शादी के कुछ घंटों बाद \“अपहरण\“ का ड्रामा! नवविवाहिता ने प्रेमी संग रची साजिश, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

यह भी पढ़ें- NIT राउरकेला के परिसर में घुसे 2 हाथी, वन विभाग अलर्ट; ड्राइव ऑपरेशन शुरू   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162676