OTD: आज ही के दिन तीन लीजेंड्स ने जड़ा था दोहरा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। On this day 24 February Cricket history: क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसी तारीखें होती हैं, जो हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है। आज यानी 24 फरवरी का दिन भी क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद खास है। इस तारीख को 3 ऐसे दोहरे शतक बने, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया। दो दोहरे शतक वनडे फॉर्मेट में बने, जबकि एक दोहरा शतक टेस्ट में आया।
इन लीजेंड्स की बात करें तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 24 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाया था। ये मैच ग्वालियर में खेला गया था। सचिन ही नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस तारीख को दोहरा शतक जड़ने का अनोखा कारनामा कर इतिहास रचा। आइए जानते हैं इन तीनों मैचों के बारे में विस्तार से।
OTD: Sachin Tendulkar का \“मास्टर स्ट्रोक\“
बात है साल 2010 की जब क्रिकेट इतिहास की पहली डबल सेंचुरी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar On this Day Cricket History) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगाई थी। उस वक्त भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के पास थी, उन्होंने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। 39 साल 1 महीने और 19 दिन बाद वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक लगा था। बता दें कि 5 जनवरी 1971 को क्रिकेट इतिहास का पहला वनडे मैच खेला गया था।
उस मैच में भारतीय टीम की ओर से क्रीज पर सचिन के साथ सहवाग पहुंचे थे, लेकिन पहला विकेट महज 25 रन के स्कोर पर गिर गया। सहवाग महज 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सचिन ने पहले दिनेश कार्तिक और फिर यूसुफ पठान के साथ दो अहम साझेदारियां करके टीम का स्कोर 300 तक पहुंचाया। वहीं, धोनी ने 68 रन की नाबाद पारी खेली और भारत ने साउथ अफ्रीका को 402 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम की ओर से एबी डिविलियर्स ने 114 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम 42.5 ओवर में 248 रन बनाकर सिमट गई।
MS Dhoni के करियर की पहली टेस्ट डबल सेंचुरी
बात साल 2013 की है, जब पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MD Dhoni On this day) ने 24 फरवरी को अपने टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई। कैप्टन कूल ने यह डबल सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में लगाई थी। इस मैच में धोनी के बल्ले से 224 रन निकले थे। वहीं, उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहली पारी में 572 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में कंगारू टीम 242 रन बना सकी और भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 50 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 11.3 ओवर में हासिल कर लिया था और इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया।
क्रिस गेल ने जड़ा दोहरा शतक
24 फरवरी 2015 को वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ ओपनर क्रिस गेल (Chris Gayle on this day) ने दोहरा शतक लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने थी और वनडे मैच में गेल के दोहरे शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने 372 रन का स्कोर खड़ा किया। जबाव में जिम्बाब्वे की टीम 289 रन ही बना सकी और ये मैच वेस्टइंडीज ने DLS नियम से 73 रन से जीत लिया।
यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar-Saaniya Wedding Date: सानिया बनेंगी अर्जुन की दुल्हनिया.. कब घोड़ी पर चढ़ेंगे सचिन के लाडले; पूरी डिटेल्स पढ़ें
यह भी पढ़ें- IPL 2026: MS Dhoni खेलेंगे सभी मुकाबले? 19वें सीजन से पहले थाला के खेलने पर आया बड़ा अपडेट  |
|