search

सोनभद्र में ओलावृष्‍ट‍ि के बाद पड़ोसी ज‍िलों में मौसम का रुख बदला, जान लें कैसा रहेगा आगे का मौसम

LHC0088 2 hour(s) ago views 1009
  

सोनभद्र में ओलावृष्टि के बाद वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदला मौसम, जानें आगे का हाल।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर हो चला है। सोनभद्र में मौसम का रुख बदलने के बाद ओलावृष्‍ट‍ि होने के साथ ही पड़ोसी ज‍िलों में भी मौसम का रुख बदल गया। पड़ोसी ज‍ि‍लों में भी रात के तापमान में कमी आई और द‍िन चढ़ने के बाद ही मौसम का रुख कुछ बेहतर हुआ। तापमान में कमी तो आई है लेक‍िन द‍िन की धूप लोगों को राहत भी दे रही है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही वातावरण का रुख भी अब कुछ समय के बाद गर्मी का होना शुरू हो जाएगा। सप्‍ताह भर के बाद मौसम का रुख बदलने की संभावना जताई जा रही है।  

मंगलवार की सुबह ठंडी हवाओं का रुख रहा और वातावरण में घुली ठंडक का असर मैदानी क्षेत्रों में नजर आया। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही सोनभद्र में ओले पड़ने के बाद मौसम का रुख लगातार अब बदलाव की ओर हो चला है। मौसम का रुख ठंडक की ओर है तो दूसरी ओर आर्द्रता में कमी आने की वजह से पूर्वांचल में बादलों की सक्र‍ियता कम हो चली है। आर्द्रता में कमी की वजह से बादलों की सक्र‍ियता का रुख फ‍िलहाल नहीं होना है। जबक‍ि वातावरण में नमी में कमी आने की वजह से मौसम का रुख सामान्‍य ही रहने की सप्‍ताह भर उम्‍मीद जताई जा रही है। हालांक‍ि पछुआ का जोर ठंडक का असर कुछ बनाए रहेगा।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 30.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.7 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.3 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 49% और अध‍िकतम 77% दर्ज की गई। मौसम का रुख सामान्‍य तो हो चला है लेक‍िन वातावरण में ठंडक का असर और आर्द्रता में कमी की वजह से बादलों और बार‍िश की कमी का ही असर रहने की उम्‍मीद है। वातावरण का रुख शुष्‍क होने की वजह से माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी अध‍िक मौसमी बदलाव की संभावना कम है।    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164966