search

गोरखपुर में VIP दौरे में एयरपोर्ट गेट पर जुटी भीड़, यात्रियों से धक्का-मुक्की का आरोप

cy520520 3 hour(s) ago views 256
  

गोरखपुर  एयरपोर्ट। जागरण  



जागरण संवाददाता,गोरखपुर। एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम वीआइपी के आगमन के चलते जुटी भीड़ की वजह से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से लौटीं दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर निधि चतुर्वेदी ने बताया कि बाहर निकलने में मुश्किल हुई वहीं कई यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।

सोमवार शाम करीब 6:50 बजे अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली से प्रो. निधि चतुर्वेदी गाेरखपुर पहुंची। वीआइपी के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जमा हो गए थे। गेट पर जुटी इस भीड़ की वजह से यात्रियों के लिए बाहर निकलने का रास्ता अवरुद्ध हो गया।

भीड़ में शामिल लोग गेट के पास अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे जिसकी वजह से बाहर निकलने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। आरोप है कि कई यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

यह भी पढ़ें- शिक्षक आत्महत्या मामला: हाई कोर्ट के आदेश पर एक साल क्यों नहीं हुआ अमल? BSA निरुत्तर

एयरपोर्ट सुरक्षा के सीओ विनोद सिंह ने यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की की घटना से साफ इनकार किया। उन्होंने बताया कि वीआइपी दौरे के दौरान केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने की अनुमति दी गई थी, जिनके नाम सूची में शामिल थे। पूरी व्यवस्था सुरक्षा मानकों के अनुरूप थी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556