search

जम्मू-कश्मीर: जीएमसी राजौरी की 108 एंबुलेंस में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू

deltin33 3 hour(s) ago views 966
  

कैप्शन: मेडिकल कालेज में धू धू कर जलती एंबुलेंस। जागरण






जागरण संवाददाता, राजौरी। जीएमसी राजौरी की एक क्रिटिकल केयर 108 एंबुलेंस में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय एंबुलेंस के अंदर कोई मरीज मौजूद नहीं था,। कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह एंबुलेंस मेडिकल कालेज राजौरी से संबंधित क्रिटिकल केयर 108 सेवा के तहत संचालित की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान एंबुलेंस में आक्सीजन सिलेंडर चालू अवस्था में था। अचानक तकनीकी खराबी या शार्ट सर्किट के कारण वाहन के पिछले हिस्से से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चूंकि एंबुलेंस में आक्सीजन सिलेंडर चालू था, इसलिए विस्फोट का खतरा भी बना हुआ था।

मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते तब तक अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
एंबुलेंस के इलेक्ट्रानिक उपकरण हुए प्रभावित

कर्मचारियों ने सबसे पहले आक्सीजन सिलेंडर को सुरक्षित किया और उसके बाद आग पर पानी और फोम की मदद से काबू पाया। समय पर की गई इस कार्रवाई से एंबुलेंस को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया, हालांकि वाहन के अंदरूनी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार एंबुलेंस के इलेक्ट्रानिक उपकरण, वायरिंग सिस्टम और कुछ उपकरण प्रभावित हुए हैं।

अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय एंबुलेंस परिसर में खड़ी थी और किसी आपातकालीन काल पर नहीं गई थी। यदि उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
जांच के आदेश जारी

प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही एंबुलेंस से धुएं का गुबार उठने लगा था।

कुछ लोगों ने प्रारंभ में इसे मामूली तकनीकी खराबी समझा, लेकिन कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत इलाके को खाली करवाया और आसपास खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, जिससे आग अन्य वाहनों तक न फैल सके। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476043