search

होली से पहले पांच तेल मिलों पर FSDA की कार्रवाई: 45 हजार मिलावटी सरसों का तेल और 12 हजार लीटर रिफाइंड पामोलिन ऑयल जब्त

deltin33 3 hour(s) ago views 172
  

सरसों के तेल की जांच के दौरान टीम।



जागरण संवाददाता, आगरा। खाद्य आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेश पर सोमवार को शहर की पांच आयल मिल पर कार्रवाई हुई। झांसी, लखनऊ, कानपुर सहित पांच शहरों की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम ने छापा मारा।

तीन से पांच घंटे तक जांच की। जांच में 45718 लीटर मिलावटी सरसों का तेल (मंगल एडिबल ऑयल में 36850 लीटर तेल सीज), 12 हजार लीटर रिफाइंड पामोलिन ऑयल, 4140 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 200 लीटर राइस ब्राउन ऑयल जब्त किया गया। डेढ़ दर्जन से अधिक नमूने लिए गए।

ऑयल मिल में गंदगी मिलने नोटिस जारी किया जा रहा है। तेल और रिफाइंड की बिक्री आगरा के अलावा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी प्रदेश के अन्य जिलों में होती थी। एक साथ हुई कार्रवाई से तेल व्यापारियों में खलबली मच गई।
4140 लीटर रिफाइंड सोयाबीन और 200 लीटर राइस ब्राउन ऑयल भी किया गया जब्त

कार्रवाई के डर से लोहामंडी, दरेसी सहित कई अन्य जगहों पर कुछ देर के लिए दुकानों को बंद कर दिया गया। दो से चार घंटे तक दुकानें बंद रहने के बाद फिर से खोला गया। आगरा मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य एसएस आबिदी ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मंगल एडिबल ऑयल मिल छलेसर

सहायक आयुक्त खाद्य झांसी पवन कुमार की टीम ने आयल मिल की जांच की। ऑयल मिल में गंदगी मिली। सरसों के तेल सहित अन्य का रखरखाव ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा था। ड्रमों और टैंक में तेल खुले में रखा हुआ था। यहां से तेल की आपूर्ति आसपास के जिलों में भी होती है। 36850 लीटर मिलावटी सरसों का तेल सीज किया गया। इसकी कीमत 46.97 लाख रुपये है। मिल से तेल के चार नमूने लिए गए। गंदगी मिलने पर फर्म संचालन को नोटिस जारी किया जा रहा है।
महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज (सलोनी ब्रांड) शमसाबाद

सहायक आयुक्त खाद्य फर्रुखाबाद अजीत कुमार ने ऑयल मिल की जांच की। यहां से दो नमूने लिए गए। मानकों में सुधार पर जोर देते हुए सुधार सूचना की संस्तुति की गई। सरसों का तेल तैयार होते हुए पाया गया।
एनएम ऑयल कॉरपोरेशन छत्ता

सहायक आयुक्त खाद्य कानपुर संजय प्रताप सिंह ने ऑयल मिल की जांच की। 12 हजार लीटर रिफाइंड पामोलिन ऑयल, 570 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। दोनों के एक-एक नमूने लिए गए। इनकी कीमत क्रमश: 15.48 लाख रुपये और 74665 रुपये है। यहां पर मानकों का पालन ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा था। जिस पर फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा।
आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज लि. नरायच हाथरस रोड

सहायक आयुक्त खाद्य लखनऊ विजय प्रताप सिंह ने ऑयल मिल की जांच की। 4140 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 8298 सरसों का तेल जब्त किया गया। इसका मूल्य क्रमश: 5.85 लाख रुपये और 13.27 लाख रुपये है। मानकों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया जाएगा। सरसों के तेल के आठ नमूने और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के तीन नमूने लिए गए।
श्यामजी एंटरप्राइजेज नंदलालपुर हाथरस रोड

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मथुरा ज्ञान पाल सिंह ने ऑयल मिल की जांच की। 24 हजार रुपये की कीमत का 200 लीटर राइस ब्राउन ऑयल जब्त किया गया। एक नमूना सरसों के तेल और एक राइस ब्राउन ऑयल का लिया गया। मानकों का पालन ठीक से न होने पर नोटिस जारी किया जाएगा।
करोड़ों रुपये का है कारोबार

जिले में सरसों के तेल सहित अन्य का करोड़ों रुपये का कारोबार है। आगरा में दर्जनभर प्रमुख मिल हैं जहां पर हर दिन एक से तीन हजार लीटर सरसों का तेल तैयार कर जिले से बाहर भेजा जाता है।
पहली बार हुई इतनी बड़ी कार्रवाई

सरसों का तेल सहित अन्य को लेकर इस साल पहली बार एफएसडीए टीम ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है। एक साल में टीम ने 100 से अधिक नमूने लिए हैं। इसमें 55 प्रतिशत नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई है। छह माह में 25 हजार लीटर से अधिक तेल जब्त और सीज किया गया है।

  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476007