Holi 2026: ट्रेनों में अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। East Central Railway: होली पर्व 2026 को लेकर उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर को फोकस करते हुए कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है।
इन ट्रेनों से दिल्ली, मुंबई और पश्चिम भारत जाने वाले यात्रियों को सीधी और अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिलेगी।रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार ये विशेष ट्रेनें होली से पहले और बाद की तिथियों में अलग-अलग दिनों पर चलाई जाएंगी, जिससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कंफर्म यात्रा का विकल्प मिलेगा।
मुजफ्फरपुर से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें
मुजफ़्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 05219 मुजफ़्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 7 मार्च 2026 को प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी के लिए 05220 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ़्फरपुर होली स्पेशल ट्रेन शनिवार 8 मार्च 2026 को चलाई जाएगी।
दरभंगा–समस्तीपुर रूट से गुजरने वाली ट्रेनें
दरभंगा और समस्तीपुर रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में 05559 रक्सौल–उधना होली स्पेशल ट्रेन शनिवार को 28 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक संचालित होगी। इसके अलावा 05560 उधना–रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन रविवार को 1 मार्च 2026 से 8 मार्च 2026 तक चलेगी। मुंबई रूट के लिए 05557 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन मंगलवार को 10 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक और 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन गुरुवार को 12 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक परिचालित की जाएगी।
समस्तीपुर मंडल से मुंबई रूट की होली स्पेशल ट्रेनें
समस्तीपुर मंडल से मुंबई के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। 05585 सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को 6 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि 05586 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सहरसा होली स्पेशल ट्रेन रविवार को 8 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक संचालित होगी।
क्यों खास हैं ये होली स्पेशल ट्रेनें
दरभंगा और समस्तीपुर से दिल्ली व मुंबई के लिए सीधी कनेक्टिविटी
मुजफ्फरपुर–आनंद विहार रूट पर अप-डाउन दोनों ओर स्पेशल ट्रेन
होली से पहले और बाद की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने में मदद
रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन नंबर, चलने का दिन और तिथि अवश्य जांच लें। संभावित भीड़ को देखते हुए यात्रियों को अग्रिम आरक्षण कराने की सलाह दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आगामी होली त्यौहार के दौरान पहले से ही घोषित अनेक होली विशेष रेलगाड़ियों के अलावा रेलवे द्वारा निम्नलिखित होली त्यौहार विशेष रेलगाड़ियों का भी संचालन किया जायेगा, जिनका विस्तृत विवरण निम्नानुसार हैः- #HoliSpecialTrains pic.twitter.com/sZtkyzJxO7— East Central Railway (@ECRlyHJP) February 22, 2026