search

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में खुला पहला श्रमिक सुविधा केंद्र, उद्योगों को मिलेंगे कुशल कारीगर

LHC0088 5 hour(s) ago views 1055
  

सेक्टर ईकोटेक तीन में श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन करते विधायत तेजपाल नागर, प्राधिकरण एसीईओ सुमित यादव। (सौ- प्राधिकरण)



जागरण संवादातता, ग्रेटर नोएडा। उद्योग चलाने के लिए कुशल कारीगर बहुत जरूरी हैं और श्रमिकों को रोजगार की जरूरत है। यह श्रमिक सुविधा केंद्र दोनों की जरूरत को पूरा करेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्मित सेक्टर ईकोटेक-तीन में निर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र के शुभारंभ के मौके पर सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने यह बात कही। यह ग्रेटर नोएडा का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र है।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय की मौजूदगी में विधायक ने इसका उद्घाटन कर संचालन का जिम्मा उद्यमी संगठन को सौंपा।

दरअसल, कुशल कारीगरों और उद्यमियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-तीन की तरफ से सेक्टर ईकोटेक-तीन स्थित उद्योग केंद्र-टू में पानी की टंकी के पास पहला श्रमिक सुविधा केंद्र बनाया गया है।
चार महीने में हुई निर्माण

लगभग 10 लाख रुपए की लागत से करीब चार माह में इसका निर्माण पूरा हुआ है। इसमें कुशल कारीगरों (महिला-पुरुष दोनों) के बैठने के लिए कमरे, शौचालय और किचन का निर्माण किया गया है।

रोजगार की तलाश में ये कारीगर श्रमिक सुविधा केंद्र में बैठेंगे। यहां दो रजिस्टर रखे जाएंगे। एक रजिस्टर में श्रमिकों का नाम व नंबर लिखा रहेगा और दूसरे रजिस्टर में उद्यमियों की जरूरत लिखा जाएगा, जिसमें कार्य और श्रमिकों की संख्या के बारे में जानकारी होगी, जिससे उद्यमी अपनी जरूरत के हिसाब से यहां से कारीगर बुला सकेंगे।

श्रमिक सुविधा केंद्र इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन को सौंप दिया गया है। इसे चलाने और श्रमिकों तक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी एसोसिएशन की होगी। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह सुविधा केंद्र श्रमिकों और उद्यमियों के बीच सेतु का काम करेगा।
उद्योग के लिए कुशल श्रमिक बहुत जरूरी

उद्योग चलाने के लिए कुशल श्रमिक बहुत जरूरी हैं और श्रमिकों को रोजगार की जरूरत रहती है। इस सुविधा केंद्र से दोनों की जरूरत पूरी हो सकेगी। उन्होंने इस पहल के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की सराहना की।

विधायक की तरफ से श्रमिकों को शाल और मिठाई भेंट की गई। इस दौरान प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में 26 ग्राम सभाओं में मनरेगा योजना ठप, रोजगार के लिए भटक रहे श्रमिक   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164963