search

भुवनेश्वर में सड़क हादसे के बाद बवाल: गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग, बुज़ुर्ग की हालत गंभीर

Chikheang 3 hour(s) ago views 419
  

सड़क हादसे के बाद बस को लगाई आग। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार शाम उस समय तनाव फैल गया, जब पलासपल्ली ओवरब्रिज के पास एक ‘आम बस’ की टक्कर से एक बुज़ुर्ग साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल बुज़ुर्ग की पहचान रमेश पात्र के रूप में हुई है। वह साइकिल से पलासपल्ली ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार आम बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश पात्र सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल बुज़ुर्ग को बचाया और इलाज के लिए कैपिटल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने उन्हें एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

इधर, हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त आम बस को घेर लिया और उसके शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उग्र भीड़ ने बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। पुलिस बल की मौजूदगी से हालात पर नियंत्रण किया गया और किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका। बाद में आम बस को एयरफील्ड पुलिस थाना ले जाया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा कैसे हुआ, बस की रफ्तार कितनी थी और चालक की लापरवाही तो नहीं थी—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इलाके में स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है, हालांकि घटना के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिले।

यह भी पढ़ें- बेमौसम आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से भारी तबाही, फसलें चौपट; पूर्व चेतावनी के बावजूद नहीं टल सका नुकसान

यह भी पढ़ें- बेटी की मैट्रिक परीक्षा के लिए उम्रकैद पिता को अंतरिम जमानत, मानवीय आधार पर हाईकोर्ट ने दी राहत   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167066