search

बरसाना में राधारानी के आंगन में आज होगी लड्डू होली की धूम, कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था

cy520520 3 hour(s) ago views 152
  

मथुरा: बरसाना में लड्डू होली से पूर्व लड्डू बनाते कारीगर। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, जागरण, बरसाना। प्रेम व मिठास के साथ अबीर गुलाल में सराबोर बरसाना की लड्डू होली मंगलवार को बृषभान नन्दनी के आंगन में खेली जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं पर करीब 20 कुंतल बूंदी के लड्डुओं की बरसात होगी।

लाडली के आंगन में लडडू होली देखने के लिए देश दुनिया से श्रद्धालुओं ने डेरा डाल लिया है। इसके कारण होटल, गेस्टहाउस फुल हो चुके हैं।
अबीर गुलाल के साथ बरसेगा मोदक लड्डू, 20 कुंतल लडडू लुटाए जाएंगे

ब्रज में होली की धूम मची हुई है। मंगलवार को राधारानी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी। लड्डू होली का आयोजन पूरे विश्व में सिर्फ बरसाना में ही देखने को मिलता है। एक ओर जहां लाडिली जी मंदिर प्रशासन द्वारा लड्डू होली की तैयारी पूर्ण कर ली हैं। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा बृषभान नन्दनी के आंगन में लड्डुओं की बरसात करने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। इस बार लड्डू होली पर करीब 20 कुंतल लड्डुओं की बरसात श्रद्धालुओं पर होगी।
लड्डू होली सबसे अद्भुत त्योहार होता

फागुन माह की शुक्ल अष्टमी में होने वाला लड्डू होली सबसे अद्भुत त्योहार होता है। श्यामा श्याम के रंग में रंगी लड्डू होली में श्रद्धालु अबीर गुलाल में सराबोर होकर लड्डू लुटाते हैं। मानो ऐसा लगता है कि आकाश से लड्डुओं की बरसात हो रही हो। वहीं श्रद्धालु भी आनंद के साथ लड्डुओं को लूटने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।

कस्बा में जगह-जगह लडडू होली के लिए लडडू तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय हलवाई बबलू शर्मा ने बताया, उन्हें लड्डू होली पर श्रद्धालुओं से 10 कुंतल लड्डू तैयार करने का आर्डर मिला है। कुछ बिना आर्डर के भी लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।
लड्डू होली पर कतारबद्ध होंगे दर्शन

बरसाना। लड्डू होली को लेकर पुलिस प्रशासन व मंदिर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। ह आठ बजे से ही राधारानी मंदिर मार्ग वनवे रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु हमारो प्यारो बरसाना गेट से टुकड़ियों में सुदामा चौक की तरफ प्रवेश करेंगे। वहीं सुदामा चौक की सीढ़ियों से टुकड़ियों में श्रद्धालु राधारानी मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद उन्हें जयपुर मंदिर मार्ग से नीचे उतारा जाएगा। राधारानी मंदिर में भी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाएगा।

लाडलीजी मंदिर के रिसीवर आशीष कृष्ण शर्मा ने बताया कि लड्डू होली की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। वहीं सुरक्षा गार्डों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बड़ी सिंहपौर से श्रद्धालुओं को टुकड़ियों में प्रवेश कराया जाएगा। वहीं मंदिर परिसर में कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162451