सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में कहीं तेज धूप खिल रही है तो कहीं बादल मंडराने के साथ वर्षा-बर्फबारी भी हो रही है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड भी लौट आई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने से पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है।
आज मंगलवार को भी निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।
सोमवार को देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। दिनभर तेज धूप के कारण पारा भी सामान्य से अधिक रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी इन दिनों सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
दूसरी ओर रविवार से ही पर्वतीय जिलों में बादलों की आंख-मिचौनी जारी है और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। केदारनाथ, बदरीनाथ समेत अन्य चोटियों पर हिमपात के दौर भी हुए।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, आज मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बादल छाये रहे सकते हैं और हल्की वर्षा संभव है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। देहरादून में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 26.8, 12.7
- ऊधमसिंह नगर, 26.6, 8.1
- मुक्तेश्वर, 16.6, 3.9
- नई टिहरी, 19.0, 5.5
यह भी पढ़ें- Weather Today: उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी और बारिश
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पारे में आया उछला, रविवार को पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी  |