search

सताने लगी गर्मी! 30 डिग्री के समीप पहुुंचा दिन का तापमान, आनेवाले दिनों में बढ़ेगा पारा

cy520520 3 hour(s) ago views 972
  

गुरुग्राम का मौसम तेजी से बदल रहा है।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। क्षेत्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण दोपहर के समय गर्मी बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से आसमान साफ है, जिससे धूप का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। आगामी सप्ताह में दिन का पारा और चढ़ने के आसार हैं।
सेहत और फसलों पर असर की आशंका

डाक्टरों ने बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सुबह-शाम की ठंडक और दिन की गर्मी के बीच तापमान में अंतर से सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। वहीं किसानों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं और सरसों की फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल साफ मौसम और तेज धूप के चलते शहर में गर्मी की दस्तक साफ महसूस की जा रही है।
28 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना

राज्य में मौसम आमतौर पर 28 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 28 फरवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल छाने की संभावना है।
इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 से 13.0 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बम से उड़ाने की धमकी, गुरुग्राम के भी वायु सेना स्कूल में की गई जांच   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162361