search

फर्जी दस्तावेजों से अहमदाबाद के दो भाइयों की करोड़ों की जमीन बेची, कोर्ट के आदेश पर 8 लोगों के खिलाफ जांच शुरू

deltin33 3 hour(s) ago views 559
  



जागरण संवाददाता, बेहट (सहारनपुर)। अहमदाबाद के निवासी सुनील कुमार व संदीप कुमार की तहसील बेहट क्षेत्र के गांव कालूवाला जहानपुर में स्थित करोड़ों की कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया गया। पुलिस ने सुनील कुमार निवासी देवविहान मेट्रो स्टेडियम साबरमती चांद खेड़ा अहमदाबाद की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दर्ज मुकदमे में अमरदीप निवासी गांव मुसैल थाना फतेहपुर, दीपक कुमार निवासी हसनपुर नौगांवा थाना मिर्जापुर, अशरार निवासी निकट फरमान मस्जिद हयात कालोनी, हाजी यासीन मलिक निवासी संगम विहार कालोनी, मोहम्मद तहसीन मुरसलीन ताज कालोनी, मोहम्मद शाहिद मुहल्ला खाताखेड़ी थाना मंडी सहारनपुर को नामजद सहित दो अज्ञात शामिल हैं।

क्या है सुनील कुमार का कहना?

सुनील कुमार का कहना है कि उसकी और उसके भाई संदीप कुमार की कालूवाला जहानपुर में जमीन है, जो राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। उस पर वह काबिज चले आ रहे हैं। इसकी कीमत करोड़ों रुपये है। दिसंबर 2025 में उनके पास तहसील बेहट से हलका लेखपाल का फोन आया। उसने कहा कि उन्होंने जो जमीन बेची है, उसके संबंध में बयान लेने हैं। उन्होंने आनलाइन चेक किया तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

तहसीलदार न्यायालय में हाजी यासीन मलिक बनाम सुनील कुमार का दाखिल खारिज के संबंध में वाद विचाराधीन पाया गया। इस बात का पता चलते ही वह अपने भाई के साथ तहसील बेहट पहुंचे और तहसीलदार न्यायालय में वाद का मुआयना कराया। इसमें पता चला कि हाजी यासीन मलिक नाम के व्यक्ति ने उनकी जमीन के दाखिल खारिज की प्रक्रिया कर रखी है।

बैनामा भी संलग्न किया  

दाखिल खारिज के प्रार्थना पत्र के साथ एक बैनामा भी संलग्न किया गया था। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय से बैनामे की सत्य प्रतिलिपि ली। इस बैनामे में उसके व उसके भाई की जगह अन्य अज्ञात व्यक्तियों के फोटो चस्पा किए गए थे। इसके अलावा उनके फर्जी आधार कार्ड व पैनकार्ड लगाकर अमरदीप सिंह, दीपक कुमार, अशरार अहमद व हाजी यासीन मलिक के हक में 12 नवंबर 2025 को बैनामा किया गया था।

यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों के सहारे 9 साल तक नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, वसूली जाएगी पाई-पाई

इतना ही नहीं, करोड़ों की जमीन की 8.82 लाख मालियत दर्शाकर 6.20 लाख में बेची गई थी। उनके फर्जी खाते खुलवाकर पीएनबी की शाखा जसमौर, केनरा बैंक शाखा जसमौर, यूनियन बैंक शाखा सहारनपुर में चेक द्वारा भुगतान किया गया। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित सभी दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाएगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475830