search

जीतन राम मांझी को NDA से राज्यसभा सीट के वादे पूरे होने की उम्मीद, बोले- हम इंतजार करेंगे

LHC0088 Yesterday 23:56 views 267
  

जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन में अपनी पार्टी को मिलने वाले वादे पर जोर दिया।



जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन में अपनी पार्टी को मिलने वाले वादे पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, “हमने मांग नहीं की है। हमें कहा गया था कि हमें 2 लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी बात से मुकर जाएंगे। हम आखिरी तक इंतजार करेंगे। हम मांग नहीं करेंगे, हम देखेंगे कि वे देते हैं या नहीं...।“

उनका यह बयान बिहार में आगामी राज्यसभा चुनावों (5 सीटों के लिए) के संदर्भ में आया है, जहां NDA के भीतर छोटे दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज है। मांझी के इस बयान से NDA में हलचल मची हुई है, क्योंकि उनकी पार्टी ने पहले भी राज्यसभा में एक सीट की मांग की थी और अगर वादा पूरा नहीं हुआ तो गठबंधन से अलग होने की आशंका जताई थी। हालांकि, उन्होंने अब स्पष्ट किया कि वे सक्रिय मांग नहीं करेंगे, बल्कि गठबंधन नेतृत्व के फैसले का इंतजार करेंगे।

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसमें NDA मजबूत स्थिति में है, लेकिन छोटे सहयोगी दलों की दावेदारी से सीट शेयरिंग में जटिलता बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- गर्मी से पहले बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब ट्रिपिंग में पूरे फीडर की सप्लाई नहीं होगी बंद   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164750