LHC0088 • Yesterday 23:56 • views 668
रोहतक में बीए छात्र की गला रेतकर हत्या। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक के बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र में बीए फाइनल ईयर के 22 वर्षीय छात्र विकास की हत्या कर शव को जोहड़ में फेंकने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने झाड़ियों के पास शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक के गले और गर्दन पर तेजधार चाकू से कई वार किए गए हैं। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
परिजनों के मुताबिक विकास 21 फरवरी को घर से कार लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। उसकी कार गांव भराण में लावारिस मिली थी। 22 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देर रात तक हत्या का मामला दर्ज कर एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है।  |
|