search

करनाल: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला

deltin33 2026-2-23 23:26:30 views 1044
  

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, नीलोखेड़ी (करनाल)। जीटी रोड पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला हैफेड कालोनी की रहने वाली ओमपति कि आयु 85 वर्ष थी। महिला सुबह करीब 7 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी।

घर न लौटने पर स्वजन ने तलाश करनी शुरू की तो पता चला महिला के साथ हादसा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

हैफेड कालोनी निवासी शमशेर सिंह और मोमन राम ने बताया कि उनकी माता ओमपति प्रतिदिन की तरह सोमवार को सुबह 7 बजे भी टहलने के लिए निकली थी लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो तलाश करने पर हादसे की जानकारी मिली। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131