search

अंबेडकरनगर में साइबर ठगी का अंतरप्रांतीय गिरोह सक्रिय, कई राज्यों में लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस विफल

cy520520 Yesterday 22:26 views 836
  

साइबर ठगी का अंतरप्रांतीय गिरोह सक्रिय।



संवाद सूत्र, अबेडकरनगर। साइबर अपराध की जिले में लगातार बढ़ रही घटनाएं और गैरप्रांत के साइबर ठगों की यहां हो रही इंट्री के बाद पुलिस साइबर ठगों को चिह्नित कर रही है। सर्विलांस, स्वाट के साथ मिलकर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ऐसे साइबर ठगों के गिरोह की लोकेशन बिहार, झारखंड, गुजरात, दिल्ली समेत अन्य प्रांतों में मिल रही है। हालांकि राजफाश करने में विफल है।

ऐसे में साइबर ठगों का गिरोह आए दिन झांसा देकर व्यापारियों, मजदूरों, किसानों को ठग रहे हैं।झारखंड प्रांत के ठगी के सूत्रधार लकी उर्फ सुजीत सिंह व खुशबू जिले में नौ महीने तक जिले के मालीपुर के कोठीभार गांव रहते हुए सोनू, अमरजीत से नजदीकियां बढ़ा गांव के बहरैची, रामतीरथ, मिथिलेश, रामशकल, मनीषा, बलराम संग अन्य मजदूरों को एक-एक हजार मिलने का प्रलोभन देकर बैंक में खाता खुलवा मोबाइल सिम, बैंक पासबुक अपने पास रख लिया था।

इसकी जानकारी ग्रामीणों को गुजरात प्रांत में ठगी के दर्ज मुकदमे की जानकारी के लिए वहां की पुलिस पहुंचने पर हुई। पुलिस ने बताया कि 92 लाख रुपये का लेन-देन बैंक खातों से की गई हैं। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने सूत्रधार लकी उर्फ सुजीत सिंह, खुशबू एवं कोठीभार गांव के अमरजीत तथा सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जिला कारागार में दूसरे मामले में पहले से निरुद्ध आरोपित सोनू का पुलिस बयान दर्ज कर सूत्रधार समेत इसमें संलिप्त अन्य लोगों की शिनाख्त कर रही है। इसी तरह अकबरपुर विजयगांव के रणजीत की पत्नी से रिलायंस कैंपाकोला का सेल्समैन बता डीलरशिप के नाम पर छह लाख साइबर ठगों ने अलग-अलग तिथियों में ठगा गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

साइबर क्राइम थाने की पुलिस की जांच में अब तक रुपये निकालने की जानकारी बिहार प्रांत के पटना में मिली है। पुलिस को इनकी लोकेशन भी पटना में मिली है, जिनकी शिनाख्त व आगे की कार्रवाई कर रही है। गत वर्ष भीटी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों का सिंडीकेट गिरोह सक्रिय पाया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

इसकी विवेचना भीटी के साथ साइबर थाने की पुलिस कर रही है। साइबर क्राइम थाने के निरीक्षक रंधा सिंह यादव ने बताया कि गिरोह को चिह्नित कर शिनाख्त की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस बड़े गिरोह का राजफाश करेगी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292