अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर (फोटो- रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका का उत्तरपूर्वी हिस्सा इस समय शक के सबसे भीषण बर्फीले तूफानों में से एक का सामना कर रहा है। न्यूयॉर्क शहर में 15 इंच तक हुई बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं के कारण इमजरेंसी घोषित किया गया है। सड़कों, हाईवे और पुलों को बंद कर दिया गया है।
बर्फीली हवाओं और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बीच 5,000 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।
वाशिंगटन से लेकर उत्तरी राज्य मेन तक बर्फीले तूफान की चेतावनी
न्यूयॉर्क में सोमवार को चालकों को सड़कों से हटने का आदेश दिया गया और स्कूलों को बंद कर दिया गया। निवासी अमेरिका के उत्तरपूर्वी हिस्से में आने वाले एक भीषण हिमपात के लिए सुरक्षित स्थानों चले गए हैं। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन से लेकर उत्तरी राज्य मेन तक, बर्फीले तूफान की चेतावनी है। लाखों अमेरिकी नागरिकों ने कुछ क्षेत्रों में दो फीट (60 सेंटीमीटर) तक बर्फबारी को लेकर तैयारी कर ली है।
भारी बर्फबारी अभी भी जारी
राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5:28 बजे (1028 जीएमटी) भारी बर्फबारी अभी भी जारी है और बताया कि कुल बर्फबारी 14.9 इंच हो चुकी है। शहर की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, मैनहट्टन और ब्रुकलिन में 9 से 11 इंच तक बर्फ गिरी है और “न्यूयॉर्क शहर की सड़कों, राजमार्गों और पुलों पर सभी गैर-जरूरी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।“
एनडब्ल्यूएस ने यह भी भविष्यवाणी की है कि मैरीलैंड से लेकर दक्षिणपूर्वी न्यू इंग्लैंड तक बर्फीले तूफान जैसी स्थिति “तेजी से उत्पन्न“ हो सकती है, जिससे यात्रा “बेहद खतरनाक“ हो जाएगी। मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण बिजली कटौती की आशंका जताई है।
गैर-जरूरी यात्राओं से बचे
मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण बिजली कटौती की आशंका जताई है। फ्लाइटअवेयर ट्रैकर के अनुसार, सोमवार सुबह पता 5,000 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई हैं। न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने आपातकाल की स्थिति समझाते हुए कहा, “न्यूयॉर्क शहर ने पिछले एक दशक में इतने बड़े तूफान का सामना नहीं किया है। हम न्यूयॉर्कवासियों से सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने का आग्रह कर रहे हैं।“
अभी और भीषण तूफान आना बाकी
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने रविवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सबसे बुरा तो अभी आना बाकी है। आपको जो भी चाहिए - किराने का सामान, फार्मेसी से दवाइयां दोबारा भरवानी हों, पालतू जानवरों का खाना चाहिए हो- अभी ले लें।  |