search

27 फरवरी से चलेगी भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

deltin33 Yesterday 21:27 views 854
  

27 फरवरी से चलेगी भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस



संवाद सूत्र, खलारी। झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन आगामी 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

खलारी स्टेशन पर इसका आधिकारिक ठहराव (स्टॉपेज) सुनिश्चित किया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 11631 प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को भोपाल से रात 20.55 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 15.28 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 15.30 बजे धनबाद के लिए रवाना होगी। ट्रेन उसी दिन रात 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 11632 प्रत्येक रविवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 07.20 बजे धनबाद से खुलेगी। यह ट्रेन 10.53 बजे खलारी पहुंचेगी और 10.55 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह ट्रेन अगले दिन सुबह 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

रेल सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन कुल 22 आधुनिक कोचों से सुसज्जित होगी, जिसमें एसी प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर क्लास तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। यह ट्रेन पतरातू, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, रेणुकूट और चोपन मार्ग से होकर संचालित होगी।

इस नई रेल सेवा के शुरू होने से कोयलांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश के बीच व्यापार, रोजगार और यात्री आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही खलारी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सुविधा उपलब्ध होगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821