search

जब 2021 में पत्नी की गिरफ्तारी के बाद El Mencho ने मेक्सिको नेवी के अधिकारियों को कर लिया था किडनैप

cy520520 Yesterday 21:01 views 856
मेक्सिको का खूंखार अपराध संगठन जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) को बड़ा झटका लगा। इसके सरगना नेमेसियो “एल मेंचो“ ओसगुएरा को जालिस्को में सेना के ऑपरेशन में मार दिया गया। एल मेंचो पूरी दुनिया में कुख्यात था। वह अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी करता था और मेक्सिको भर में गुनाहों का साम्राज्य चलाता था।



लेकिन CJNG का नेटवर्क उसके सरगना से कहीं बड़ा है। परिवार के लोग और भरोसेमंद साथी इसमें बड़ा रोल निभाते हैं। 2021 में एल मेंचो की पत्नी रोसलिंडा गोंजालेज को पकड़ लिया गया था। वह कार्टेल के पैसे का जुगाड़ और छिपाव करती थी। उसे संगठन की सबसे ताकतवर महिलाओं में गिना जाता था।



अमेरिकी ड्रग एजेंसी- DEA के पूर्व अधिकारी माइक विगिल ने कहा, “उसके पास सारी चाबियां थीं, एल मेंचो का पूरा भरोसा था, सारी जानकारी थी। वह कार्टेल का काला धन सफेद करती थी।“ मेक्सिको की सेना ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी से राज्य में कार्टेल के पैसे के खेल को बड़ा नुकसान हुआ।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/cm-yogi-adityanath-says-pm-modi-to-inaugurate-noida-international-airport-next-month-article-2374798.html]जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, जानिए कब पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ?
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/swami-avimukteshwaranand-rejected-allegations-of-sexual-exploitation-said-charges-against-him-fabricated-article-2374780.html]‘छात्रों से नहीं है मेरा नाता…’ यौन शोषण के आरोपों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सफाई
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 8:00 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/chaos-erupts-over-west-bengal-yuva-sathi-form-submission-thousands-gather-at-the-bdo-office-article-2374778.html]पश्चिम बंगाल \“युवा साथी\“ फॉर्म जमा करने को लेकर मची अफरा-तफरी! BDO ऑफिस में पहुंची हजारों की भीड़
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 7:48 PM

गोंजालेज की गिरफ्तारी के बाद CJNG ने हिंसा तेज कर दी। खबरें आईं कि कार्टेल ने मेक्सिकी नेवी के कई जवानों को अगवा कर लिया, ताकि सरकार पर दबाव बनाए जा सके।



CJNG पुलिस पर खुले हमले के लिए मशहूर है। 2015 में जालिस्को में उसने 15 पुलिसवालों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें सभी मारे गए।



एक बड़े हादसे में जापोपान के शॉपिंग सेंटर में दो नौसेना के जवान अगवा हो गए। उनकी सफेद जीप बाद में खाली मिली।



फेडरल फोर्स ने जापोपान में एल मेंचो की बेटी लाइशा मिशेल ओसगुएरा गोंजालेज और उसके पार्टनर की तलाशी के लिए भी ऑपरेशन चलाया। अमीर इलाकों में मरीन्स ने घरों की तलाशी ली, लेकिन कोई नहीं मिला।



गोंजालेज को पिछले साल फरवरी में जेल से रिहा कर दिया गया। उसे पांच साल की सजा हुई थी, लेकिन अच्छे व्यवहार के नाम पर पहले छोड़ दिया। उसी समय मेक्सिको से 29 ड्रग तस्करों को अमेरिका को सौंपा गया, जिसमें कुख्यात राफेल कारो किंतेरो भी शामिल था।



El Mencho: बेटे को उम्रकैद, दामाद को 140 साल, जीजा को 30 साल की सजा! ड्रग डॉन के घर का हर सदस्य था तस्कर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292