हाथों में हथकड़ियों के साथ इंटर की परीक्षा देने पहुंचा हरियाणा का कैदी।
जागरण संवाददाता, धनघटा (संतकबीर नगर)। इंसान भले ही विभिन्न आपत्तियों में गिर जाता है, लेकिन उसके मन में कुछ न कुछ बनने की इच्छा जरूर रहती है। ऐसा ही कुछ धनघटा क्षेत्र में स्थित एक परीक्षा केंद्र पर देखने को मिला। यहां परीक्षा केंद्र पर हरियाणा जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी फरीदाबाद जेल से परीक्षा देने के लिए मुन्नीलाल राम बेलास इंटर कॉलेज संठी के गेट पर पुलिस वैन में आया। जिसके हाथों में हथकडियां लगी हुई थीं, लेकिन मन में लगन कुछ बनने की थी, उसने यहां पर पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा दी।
हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जेल में पिछले तीन माह से बन्द कैदी मंजीत सन्तकबीरनगर जिले का निवासी है। किसी मामले में जेल में बंद कैदी मंजीत के मन में कुछ बनने की अभिलाषा को देखते हुए उसने यूपी बोर्ड की संचालित इंटर की परीक्षा देने का निर्णय किया। इसके लिए उसने जेल में रहकर तैयारी की।
दूसरी पाली में परीक्षा देने के लिए बन्द कैदी मंजीत सोमवार को हरियाणा पुलिस के साथ मुन्नीलाल राम बेलास इंटर कॉलेज संठी पहुंचा। हाथ मे लगी हथकड़ी के साथ मंजीत कैदी वाहन से उतर कर सीधे परीक्षा केंद्र के गेट पर पहुंचा। वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज ठठरा का छात्र है। ननिहाल में रहते हुए मंजीत इंटर की बोर्ड परीक्षा का फार्म भरा था।
जब वह परीक्षार्थी पुलिस की गाड़ी में परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर आया, तो उसके हाथों में लोहे की हथकडिय़ां लगी हुई थी और करीब 3 से 4 पुलिस कर्मचारी उसके साथ थे। परीक्षार्थी ने यहां दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा दी और परीक्षा देने के बाद पुलिस कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड अंग्रेजी गणित एवं जीव विज्ञान का पेपर खत्म, Exam Analysis यहां करें चेक
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान रात 10 बजे के बाद DJ बजाने पर सख्ती, 112 पर करें शिकायत |