search

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: तोताघाटी में मलबे में दबा ट्रक, चालक की हुई दर्दनाक मौत

cy520520 Yesterday 19:57 views 442
  

मलबे की चपेट में आकर दबे ट्रक से चालक के शव को रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम। एसडीआरएफ



जागरण संवाददाता, नई टिहरी। जनपद टिहरी के थाना देवप्रयाग क्षेत्र में तोताघाटी के पास सोमवार तड़के हुए भूस्खलन ने एक और जान ले ली।

भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से एक ट्रक पूरी तरह दब गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सुबह लगभग 03:05 बजे सूचना मिली कि तोताघाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के केबिन पर भारी मलबा गिरा है।

ट्रक में चालक के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। साथ ही मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।

एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबे में दबे ट्रक तक पहुंची।

  • कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन से चालक का शव बरामद किया गया।


मृतक की पहचान मुरारी लाल (55) पुत्र श्री दुर्गा लाल निवासी घुट्टियानी, चमोली गढ़वाल के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

यह भी पढ़ें- रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292