search

Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में आने वाला जोरदार उछाल, कहां पहुंचेंगे दाम? एक्सपर्ट ने दिया टारगेट प्राइस

Chikheang 3 hour(s) ago views 818
  

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने बताया 2026 का टारगेट प्राइस



नई दिल्ली| मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण सोमवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी (gold silver price hike) आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 2,946 रुपए (gold price hike) यानी 1.88 प्रतिशत बढ़कर 1,59,822 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,517 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोना वायदा 96.61 डॉलर या 1.9 प्रतिशत चढ़कर 5,177.51 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पहुंच गया। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़ा, क्योंकि नए टैरिफ चिंताओं ने सुरक्षित संपत्ति की ओर निवेशकों को आकर्षित किया।
16000 रुपए महंगी हुई चांदी

इसी तरह, चांदी में भी तेजी देखी गई। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 12,765 रुपए (silver price hike) यानी 5.05 प्रतिशत बढ़कर 2,65,709 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) हो गई। इसमें 6,201 लॉट का कारोबार हुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का लो लेवल 2,60,028 रुपए और हाई लेवल 2,68,875 रुपए (silver rate today) रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,52,944 रुपए पर क्लोज हुई थी। अगर तब से देखें तो चांदी में 15931 रुपए का उछाल दर्ज हुआ है।

कॉमेक्स में चांदी वायदा 5.58 प्रतिशत या 4.5 डॉलर चढ़कर 86.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जिगर त्रिवेदी ने बताया कि ताजा वैश्विक शुल्क तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी, जिससे चांदी 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गई और चौथे सत्र में लगातार लाभ दर्ज हुआ।

यह तेजी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ी है, जिसमें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ज्यादातर टैरिफ को रद्द कर दिया गया। इससे डॉलर कमजोर हुआ और वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता बढ़ी, जिसने सोने-चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों की मांग को बढ़ावा दिया।
Silver Target Price 2026: कहां तक जाएंगे चांदी के दाम?

केडिया एजवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। अगर जियोपॉलिटिकल टेंशन और टैरिफ विवाद बढ़ता है तो चांदी में उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है।

हालांकि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में चांदी 2,90,000 रुपए का आंकड़ा छू सकती है।

यह भी पढ़ें- Silver Price Hike: चांदी में तूफानी तेजी, एक झटके में ₹20000 की छलांग; क्यों भागी कीमत? एक्सपर्ट ने बताईं 3 वजह
Gold Target Price 2026: 5600 डॉलर को पार करेगा सोना!

अजय केडिया ने गोल्ड को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल सोने में भी मजबूती का रुख बना हुआ है। ट्रंप टैरिफ और ग्लोबल अनिश्चितता से गोल्ड में सेफ हेवन डिमांड मजबूत है।

हालांकि छह महीने में बहुत बड़ी छलांग की संभावना कम आंकी जा रही है, लेकिन लंबी अवधि में ट्रेंड सकारात्मक माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक जा सकता है।
Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में अचानक क्यों आया उछाल?

कोटक म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर (ETF) सतीश डोंडापति ने बताया कि,


सोने-चांदी में यह बढ़ोतरी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुई, जिसमें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ को रद्द कर दिया गया। इससे डॉलर पर दबाव पड़ा और मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई।“


उन्होंने आगे कहा कि, “चीन में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बाजार बंद थे, जिससे ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहा और कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया। मंगलवार से कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

सतीश डोंडापति ने बताया कि, “कोर्ट के इस फैसले से वैश्विक व्यापार को लेकर नई अनिश्चितता पैदा हुई है, जिससे कीमती धातुओं की मांग मजबूत बनी हुई है। साथ ही, शुक्रवार को जारी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत आए, जिससे फेडरल रिजर्व जून तक ब्याज दरों में कटौती टाल सकता है।

आगे चलकर टैरिफ से जुड़े घटनाक्रम, ब्याज दर कटौती की उम्मीदें और अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता से जुड़े अपडेट सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे।“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166824