search

अखिलेश ने CM योगी के विदेश दौरे पर साधा निशाना, कहा- विदाई के समय ‘माधुर्य-प्रवास’ पर मुख्यमंत्री

Chikheang 3 hour(s) ago views 811
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के विदेश दौरे को लेकर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने सोमवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘मुख्यमंत्री विदाई के समय जब माधुर्य-प्रवास पर जा ही रहे हैं तो सिंगापुर में ये देखकर आएं कि जल की धारा कितनी दर्शनीय हो सकती है, उनके राज में तो पानी की धारा सिर्फ पानी की फटी टंकियों से निकलती है या फटे पाइप से। ये सारे काम अपनी गिनती की तरह उल्टा करते हैं, ये जब जाने वाले हैं तब आखिरी ‘रुखसती साल’ में ‘सैर-ए-तजुर्बे’ पर जा रहे हैं।’ उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर भी सवाल उठाए।

सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा कि भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ। सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और खुदगर्जी के, वो किसी की भी सगी नहीं है। भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म और जुर्म के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साज़िश करते हैं।

उन्होंने विधूना विधानसभा से जुड़ी पोस्ट कर विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी प्रश्न खड़े किए। लिखा कि जिला प्रशासन स्पष्ट करे कि डीएम के पास बूथ लेवल अधिकारी से नाम कटवाने के कितने ‘भरे भराये’ फार्म आए थे, 20 हजार या 15 हजार? ये ‘भरे भराये’ फार्म कहां से आए थे, इस अपराध की जड़ें किससे जुड़ी हैं। ⁠सपा के ज़िलाध्यक्ष के नकली हस्ताक्षर से सपा समर्थकों के वोट काटने की साजिश के पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है? बहराइच में परिषदीय स्कूलों की किताबें रद्दी में बिकने से जुड़ा वीडियो पोस्ट कर लिखा कि भाजपा ने शिक्षा को रद्दी कर दिया है।  

वहीं सोमवार को सपा मुख्यालय सहित सभी जिला कार्यालयाें पर संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने सिंगापुर में भारतीय समुदाय से किया संवाद, प्रवासी भारतीयों को दिया निवेश-पर्यटन और साझेदारी का खुला निमंत्रण
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166824