search

प्रेमिकाओं से रेकी कराकर चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जेवर के साथ बाइक और तमंचा भी बरामद

cy520520 Yesterday 18:56 views 950
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चोरी का राजफाश किया हैै। गिरफ्तार आरोपितों में एक बिहार तो दूसरा हमीरपुर का रहने वाला है। दोनों ने नहर विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के बंद मकान में चोरी की थी।

रविवार रात पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर जेवर भी बरामद हुए हैं और पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपितों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की साजिश में उनकी प्रेमिकाएं भी शामिल थीं, जो दिन में बंद मकानों की रेकी कर सूचना देती थीं और आरोपी रात में वारदात को अंजाम देते थे।

मुहल्ला आजादनगर निवासी नहर विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी के घर 17 फरवरी की रात चोरी हुई थी। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। अगले दिन घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्धों की तस्वीर कैद मिली, जिसके आधार पर उनकी पहचान की गई।

रविवार रात पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। बावन मार्ग की ओर से बाइक पर दो संदिग्धों के आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने बाइक मोड़कर सांडी मार्ग की ओर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में हमीरपुर जनपद के बिंबार थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्हेटा निवासी धीरेंद्र सिंह और बिहार के मोतीहारी जनपद के पकरी दयाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहानी निवासी मो. कमरुद्दीन उर्फ कमरुल के बाएं पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में राधानगर चौकी प्रभारी रोहित पांडेय भी घायल हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।

एएसबी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपितों के पास से हार, पायल, बिछिया, चांदी के सिक्के, लड्डू गोपाल की मूर्ति, घड़ी, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की गई। दोनों के विरुद्ध कई थानों में बड़े बड़े मामले दर्ज हैँ। उनका पूरा गिरोह है, पुलिस अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।  

प्रेमिकाएं करती थीं दिन में रेकी


एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि दोनों आरोपित बड़ी किस्म के अपराधी हैं और ताला बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनकी प्रेमिकाएं दिन में मुहल्लों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करती थीं। जिन घरों में ताला लगा मिलता, उनकी जानकारी आरोपितों को देती थीं। इसके बाद रात में दोनों आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किए गए कुछ जेवर आरोपितों ने अपनी प्रेमिकाओं के पास रखवाए थे। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है।

गौतम बुद्ध नगर जेल में हुई थी दोस्ती


एएसपी के अनुसार, धीरेंद्र सिंह और कमरुद्दीन दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। धीरेंद्र के खिलाफ आगरा और नोएडा के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कमरुद्दीन पर भी नोएडा में एकाधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों की मुलाकात गौतम बुद्ध नगर जेल में हुई थी। वहीं दोस्ती गहरी हुई और जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर अपराध की राह पकड़ ली।

नोएडा में शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आजादनगर की दो महिलाएं नोएडा में नौकरी करती थीं। वहीं उनकी मुलाकात धीरेंद्र और कमरुद्दीन से हुई। धीरे-धीरे बातचीत प्रेम-प्रसंग में बदल गई। जब महिलाएं हरदोई लौटीं तो दोनों आरोपी भी यहां आकर रहने लगे। उन्होंने महोलिया शिवपार और आशानगर में किराए के कमरे लिए और यहीं से चोरी की वारदातों की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी विवाद में महिला के साथ मारपीट कर आरोपियों ने छोड़ा कुत्ता, 5 साल की बहादुर बेटी ने यूं बचाई मां की जान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162278