search

मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मुड़ी देखकर भड़का टीचर, 30 छात्रों को बेरहमी से पीटा; FIR दर्ज

Chikheang 3 hour(s) ago views 298
  

टीचर को छात्रों पर शक हुआ और उसने बिना कुछ सोचे उन्हें पीटना शुरू कर दिया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के लातूर में एक स्कूल टीचर पर मामूली बात को लेकर 30 से अधिक छात्रों और साथी स्टाफ को पीटने का आरोप है। छात्रों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनके हाथों और पैर पर गहरे लाल निशान देखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि टीचर उज्ज्वल सोनी की मोटरसाइकिल जहां खड़ी थी, वहीं से कुछ छात्र गुजर रहे थे। मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। टीचर को छात्रों पर शक हुआ और उसने बिना कुछ सोचे उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
आरोपी टीचर टर्मिनेट

इस घटना के बाद से ही लोगों में रोष बना हुआ है। आरोपी टीचर को टर्मिनेट कर दिया गया है और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक फॉर्मेल केस भी दर्ज कर लिया गया। चश्मदीदों का कहना है कि टीचर ने नंबर प्लेट मुड़ी देखकर अपना आपा खो दिया था।

प्रिसिंपल जेबा नादेर ने बताया, \“शनिवार रात को टीचर उज्ज्वल सोनी क्लास की तैयारी खत्म कर 10 बजे निकले। वह अपनी बाइक के पास आए और देखा कि उसकी नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। उसी वक्त कुछ बच्चे हॉस्टल जा रहे थे। टीचर को गुस्सा आया और उन्होंने स्टूडेंट्स को बुलाया।\“

प्रिंसिपल के मुताबिक, \“उन्होंने छात्रों से पूछा कि यह किसने किया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पीटना शुरू कर दिया। हमने तुरंत एक्शन लिया और उस टीचर को टर्मिनेट कर दिया। हमने पुलिस को बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।\“

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जानलेवा हमले के बाद पुलिस की लापरवाही, कमरे में बंद कर पीटा था; कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुआ केस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166746