search

पंजाब के कपूरथला में ताला लगा देख खिड़की की ग्रिल तोड़ी, व्यापारी के घर से 20 तोले सोना और लाखों रुपये उड़ा ले गए चोर

deltin33 6 hour(s) ago views 772
  

खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने उड़ाई डेढ़ लाख नकदी व 20 तोले सोना (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, कपूरथला। जालंधर रोड पर स्थित पटेल नगर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक हैंडलूम व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है

मिली जानकारी के अनुसार पटेल नगर में एक घर की चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर कोठी के अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी व लगभग 20 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए।

बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार होने के चलते लुधियाना के डीएमसी में भर्ती है, जिस कारण पूरा परिवार देर रात घर से बाहर था और मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि कोठी मालिक सुमित प्रकाश मोगला हैंडलूम व्यापारी हैं।

उनका बेटा बीमार होने के चलते लुधियाना डीएमसी में भर्ती है। इसलिए पूरा परिवार वहां पर मौजूद था और घर पर ताला लटका हुआ था, जिसे चोरों ने निशाना बना लिया। जांच अधिकारी एएसआई मंगल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को जल्द ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगने की उम्मीद है और आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। जिसके लिए एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475789