search

Video Viral: हमीरपुर रजिस्ट्रार ऑफिस में रिश्वत का खेल, बैनामा के नाम पर सहायक लिपिक ने लिए दो हजार रुपये

cy520520 3 hour(s) ago views 525
  



जागरण संवाददाता, हमीरपुर। रजिस्ट्रार आफिस में बैनामा कराने के नाम पर सहायक लिपिक द्वारा दो हजार रुपये लेने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ। उक्त वीडियो में प्रभारी रजिस्ट्रार की मौजूदगी में रुपये का लेनदेन होता दिखाया गया है। वीडियो सोमवार लोगों के बीच खासी चर्चा में रहा।


शहर के जजी परिसर स्थित रजिस्ट्रार आफिस में सोमवार को बैनामा कराने के लिए सहायक लिपिक कालीशंकर का दो हजार रुपये लेते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होते हुए दिखाई पड़ा। इस वीडियो में सोमवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रार प्रभारी अनूप वर्मा के सामने रुपये लेते वीडियो में दिखाए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर रुपये लेने का वीडियो जमकर प्रचलित हो रहा है। इसी वीडियो के बाद विभागीय जिम्मेदार अधिकारी अब इस पर पर्दा डालते हुए उसे रजिस्ट्री शुल्क का रुपया होना बता रहे हैं।



एक अधिवक्ता का अस्सिटेंट फीस देने आया थाा। कार्यालय में 20 हजार रुपये तक नगद लिया जाता है। फीस के रुपये देने में वीडियो बनाकर उसे प्रचलित कर दिया गया है।
- अनूप वर्मा, प्रभारी रजिस्ट्रार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162179