firing
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थानाक्षेत्र में रविवार रात यूपी से बारात में आए युवक का बारातियों से झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक द्वारा की गई फायरिंग में आशीष नामक युवक को गोली लग गई। वारदात में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बागपत के कत्था गांव से बारात में आया था और उसी के कत्था गांव से उसके साथ आए लड़कों से ही उसका झगड़ा हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। |