search

जेई दंपती को फांसी के बाद CBI के रडार पर दिल्ली का इंजीनियर, विदेशों में बेचता था पोर्न वीडियो

cy520520 5 hour(s) ago views 428
  



जागरण संवाददाता, बांदा। दंपती की मौत के सजा के बाद अब सीबीआई के राडार में अब तीसरा आरोपित दिल्ली निवासी इंजीनियर मोहम्मद आकिब है। सीबीआई जल्द ही आकिब पर शिकंजा कसने वाली है। बच्चों के साथ यौन शोषण व वीडियो बनाकर भेजने के मामले में जेई रामभवन व दुर्गावती के साथ तीसरा आरोपित आकिब है, जो दंपती से वीडियो मंगवाकर विदेशों को भेजकर मोटी कमाई करता रहा। इस काली कमाई का कुछ हिस्सा जेई रामभवन को भेजता।

बच्चों के यौन शोषण व उनके वीडियो विदेशों में बेचने के दोषी दंपती जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद सीबीआई के राडार में अब तीसरा आरोपित दिल्ली निवासी मोहम्मद आकिब है।  

सीबीआई के लोक अभियोजक दारा सिंह मीना की माने तो इस अविरलतम अपराध में मिली फांसी की सजा के बाद सीबीआई की सक्रियता से एक और फैसला आ सकता है। सीबीआई अब गूगल के अधिकारियों समेत आठ अन्य लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

यानी दो को फांसी की सजा दिलाने के बाद सीबीआई ने अपना एंगल अब तीसरे आरोपित मोहम्मद आकिब पर केंद्रित किया है, जो कि इस घिनौने अपराध में संलिप्त रहा है।

दिल्ली निवासी तीसरा आरोपित मोहम्मद आकिब पेशे से इंजीनियर है। जांच में पाया गया है कि दंपती से ई-मेल के जरिए अश्लील सामाग्री लेने के बाद विभिन्न देशों में इसे भेजकर अच्छा खासी मोटी कमाई करता, जिसका कुछ हिस्सा जेई रामभवन को भी भेजता।

सीबीआई के लोक अभियोजक दारा सिंह मीना ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले की तह तक जाने के लिए अपनी रणनीति के तहत गूगल जैसी कंपनी के प्रतिनिधियों सहित एयरटेल कंपनी व एम्स के डाक्टरों से चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट समेत कुल आठ व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी। दरअसल माना जा रहा है कि गूगल के बयान से पूरे मामले के तह तक जाने में मदद मिलेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162203