search

बरेली से स्मैक बेचने हल्द्वानी आया युवक गिरफ्तार, नशा तस्करी का अड्डा बना यात्री विश्राम शेड

Chikheang 2026-2-23 15:26:58 views 547
  



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने 121 ग्राम स्मैक के साथ बहेड़ी के 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित बरेली जिले से स्मैक बेचने हल्द्वानी पहुंचा था। जो गौलापार बाईपास(राष्ट्रीय राजमार्ग 109) के यात्री विश्राम शेड में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार एसआई मनोज यादव सिपाही दिलशाद अहमद के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गौलापुल से होते हुए वह एसओजी टीम के साथ गौलापार बाईपास स्थित यात्री विश्राम शेड पहुंचे। वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही उसने नजरें चुराईं और अचानक भागने का प्रयास किया। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम 24 वर्षीय मोहम्मद उमैर निवासी शेखुपुरा टांडा वार्ड-23 अजीज गली थाना बहेड़ी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। उसने बताया कि इस क्षेत्र में काफी लोग स्मैक पीते हैं, इसलिए वह बहेड़ी से यहां स्मैक बेचने आया था।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244